Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सुभाष पार्टी ने निकाला रोड शो

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सुभाष पार्टी ने आज गाजियाबाद लोकसभा से उम्मीदवार धीरेन्द्र सिंह भदौरिया के चुनाव प्रचार हेतु रैली निकाली।

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय जगदीश नगर से शुरू हुआ यह रोड शो सबसे पहले शहीद स्मारक, नया बस अड्डा पहुंचा जहाँ पर प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया समेत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और पार्टी के संस्थापक सतेंद्र यादव ने शहीदों को पुष्पांजलि देते हुए नमन किया।

शहीद स्मारक से चल कर रैली घंटाघर पहुंची जहाँ पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं का जनता ने भव्यता से स्वागत किया। जनता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए रैली चौधरी मोड़ – पुराना बस अड्डा होते हुए वापस जगदीश नगर राष्ट्रीय कार्यालय पर विराम लिया।

पीले रंग की पगड़ी और पीला पटका ओढ़े हुए सुभाष पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद में भव्य रोडशो आयोजित किया जिसके चलते सभी के चहरे पर उत्साह दिखाई दे रहा था।

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज की रैली को सफलता का आगाज़ बताया वहीं पार्टी के संस्थापक सतेंद्र यादव ने रैली में मिले अपार जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया और साथ ही इस बार हवा बदलने की बात कहते हुए वर्तमान सांसद को विकास के मुद्दे पर फेल बताया। प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा जनता अपना मन बना चुकी है, सभी माताओं – बहनों – बुजुर्गों के साथ युवा जोश का भी समर्थन उन्हें मिल रहा है। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी की रैली में अनिल सिन्हा विनोद अकेला संजय पन्नालाल सुजीत तिवारी सुभाष पांडे संजय श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव गणेश शर्मा अभिषेक श्रेयांश पवन कुमार उमेश पांडे विवेक राणा रवि राणा मनोज शर्मा होदिया राजीव गौतम जसविंदर सिंह महेश आहूजा श्यामवीर सिंह यादव मोहित मलिक प्रितपाल सिंह खोसला सत्यम अग्रवाल विकास अनिल श्रीवास्तव जेपी शुक्ला प्रमोद श्रीवास्तव हरिओम तिवारी महेश पांडे अरविंद श्रीवास्तव सोनू श्रीवास्तव अनुराग श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में जनता उपस्थित रही।