Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

डॉ बी पी त्यागी ने 115 कान के पर्दे बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

डॉ बीपी त्यागी ने 8 वा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गाजियाबाद को वर्ल्ड मैप पर उत्तम शहर बनाया

ईद के दिन भी ऑपरेशन करते रहे डॉ असद व डॉ सैफ़ी, मोनू , अली, बिलाल, समरीन व शाहदाब

यूपी – गाजियाबाद पिछले साल 100 ऑपरेशन कर 7वाँ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले डॉ बीपी त्यागी ने वर्ल्ड हेल्थ डे 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक 11 दिवसीय कैंप के दौरान फ्री में 115 कान के पर्दे बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने भारत के विभिन्न शहरों से आए ग़रीब लोगो का फ्री ऑपरेशन करने के साथ नेपाल के 4 मरीज़ व बंगलादेश के 3 मरिजो का भी फ्री ऑपरेशन किया।

इस बार हर्ष ईएनटी अस्पताल अपना 26 वाँ वर्षगाँठ मना रहा है। डॉ बीपी त्यागी अभी भी जीतने रजिस्ट्रेशन हुए है उनकी एनालिसिस करवा रहें है अगर वो ग़रीब परिवार से आये तो उनका ऑपरेशन भी फ्री में करेंगे। डॉ बीपी त्यागी ने बताया कुछ ग़रीबी रेखा से ऊपर वाले मरिजो को वापस भेजना पड़ा। 5 मरीज़ ग्राम प्रधानों ने अपने जानकार व फ़ैमिली मेंबर्स को फ्री कैम्प में भेजा जिनको वापस भेज दिया गया। डॉ बीपी त्यागी ने अपने स्टाफ डॉ सैफ़ी, मोनू , अली, डॉ असद, समरीन, शाहदाब, बिलाल का विशेष धन्यवाद किया कि ईद के दिन भी इन्होने अपना कर्तव्य निभाया और हर्ष ईएनटी का नाम पूरे संसार में रोशन किया। डॉ अर्जुन, डॉ नितिन, सेखर, मिन्नी व डॉ बीपी त्यागी ने इस रिकॉर्ड को बनवाने के लिए अपने सभी डॉक्टर्स व स्टाफ का धन्यवाद किया।