रेखा डेंटल लेजर एंड इम्प्लांट सेंटर ने देविका स्काईपर्स सोसाइटी में लगाया स्वास्थ्य जांच कैंप

यूपी – गाजियाबाद देविका स्काईपर्स सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन में रेखा डेंटल लेजर एंड इम्प्लांट सेंटर ने धर्मशिला नारायण अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया। जिसका बड़ी संख्या में देविका स्काईपर्स सोसायटी के लोगों ने लाभ उठाया।
डॉ गौरव सक्सेना ने बताया इस कैंप में 110 मरीजों ने निशुल्क ईसीजी, अस्थि मज्जा घनत्व, दंत जांच, शुगर, बीपी आदि जांच कराकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।
स्वास्थ्य जांच कैंप में डॉ गौरव सक्सेना डॉ ममता राघव डॉ रोहित एवं धर्मशिला नारायण अस्पताल की टीम ने भी हिस्सा लिया।