एसकेए ग्रुप ने बच्‍चों को बांटे गिफ्ट व जरूर की सामग्री

यूपी – गाजियाबाद वसुंधरा के आंगन व आंचल संस्‍थान और लाल बहादुर शास्‍त्री बाल आश्रम में एसकेए ग्रुप की ओर से बच्‍चों को जरूरत की सामग्री बांटी गई। इसके साथ ही आश्रम के संचालन में मदद के लिए चेक भी प्रदान किया।

एसकेए ग्रुप लगातार शिक्षा के प्रसार के लिए काम कर रहा है। ग्रुप की ओर से हेमा शर्मा, प्रीति झा और वर्षा ने सामान व चेक का वितरण किया। उन्‍होंने बताया कि बच्‍चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एसकेए ग्रुप की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले ब्‍लाइंड स्‍कूल में भी मदद दी गई है। आने वाले समय में भी ग्रुप बच्‍चों की शिक्षा के लिए काम करता रहेगा।