Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वेगस मॉल में मॉक ड्रिल से सिखाया भूकंप से बचाव का तरीका

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

दिल्ली – द्वारका प्रमुख खरीदारी और मनोरंजन स्थल वेगस मॉल में एनडीआरएफ और डीडीएमए के सहयोग से भूकंप मॉक ड्रिल की गई। जिसमें आम जनता और कर्मचारियों को आपदा के दौरान किस तरह से कार्य करना है और वह किस तरह से अपना बचाव कर सकते हैं इसकी जानकारी दी गई। इसमें स्थानीय अधिकारियों और स्वयंसेवकों सहित विभिन्न आपातकालीन टीमें शामिल थी। ऐसे मॉक ड्रिल के आयोजन का मकसद किसी भी आपदा के वक्त होने वाले जानमाल के नुकसान को कम से कम करना है।

वेगस मॉल के वाईस प्रेसिडेंट रविंदर चौधरी का कहना है कि समय-समय पर इस तरह के मॉक ड्रिल करने से अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल बना रहता है। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि रिस्पांस टाइम कितना रहा। उन्होंने कहा वेगस में हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस भूकंप मॉक ड्रिल की मेजबानी हमारे परिसर के भीतर एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। हम एनडीआरएफ के साथ सहयोग के लिए आभारी हैं और डीडीएमए इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहा है।