Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

हिंदू राष्ट्र पर सबका साथ भारत संकल्प यात्रा का जंतर-मंतर पर समापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नए भारत के निर्माण की ली शपथ

नई दिल्ली – हिंदू राष्ट्र पर सबका साथ नारे के साथ देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने के लिए मुंबई से 20 जनवरी से शुरू हुई भारत संकल्प यात्रा सोमवार को विभिन्न राज्यों से शुरू होकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाप्त हो गई। यह संकल्प यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्यों से होते हुए जौनपुर, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, भदोही, वाराणसी, लखनऊ होते हुए 12 फरवरी को दिल्ली पहुंची।

इस मौके पर समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जंतर-मंतर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने इस यात्रा के जरिये महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मामलों को लोगों के बीच उठाया और इसे समाप्त करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह नए भारत के निर्माण के लिए जुट गए हैं और वह तब तक इस कार्य में जुटे रहेंगे जब तक पूरा देश एक विकसित और हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाए।

समाज विकास क्रांति पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि उनका प्रयास भारत को विकसित हिंदू राष्ट्र के रूप में भी स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के मुद्दों को लेकर उनके बीच पहुंचेंगे और देश के हर नागरिक को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की ताकत बने किसानों, विद्यार्थियों और युवाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा को अपने मुख्य एजेंडे में रखा है और उनके विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, महंगाई पर नियंत्रण रखना, उद्योग धंधों को सरकारी सहूलियत दिलवाकर उनको मजबूत करना आज के समय की मांग है। उन्होंने कहा, समाज में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता तक आसानी से सुविधाएं पहुंचाना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। समापन कार्यक्रम के दौरान पार्टी के महासचिव सुनील सक्सेना, मीडिया प्रभारी राजकपूर सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा राजेश बलवदा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुधीर बरेला, दिल्ली प्रदेश सचिव एड गुलशन सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे।