यूपी – गाजियबाद होम्योपैथिक फ़िज़िशियन मेडिकल ऐसोसियशन द्वारा दुहाई स्थित आवासीय वृद्धा आश्रम मे फ्री हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई।
हेल्थ चेक अप कैंप के दौरान वृद्धा आश्रम में रहने वाले सभी लोगो का हेल्थ चैक अप कर दवाईयों का फ्री वितरण किया गया। इस कैंप मे डॉ जगदीश त्यागी, डॉ मंजु सिंह, डॉ एम आर गोयल, डॉ विपुल गोयल, डॉ मनीष शर्मा, डॉ दीपाकर, डॉ कनिका त्यागी, डॉ अरुण अरोडा, डॉ गिरीश त्यागी ने सेवा प्रदान की।
