Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

पंडित अंकित शर्मा बने विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने अंकित शर्मा को गाजियाबाद जिलाध्यक्ष की घोषणा करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव देश की एकता, अखण्डता, वैदिक, संस्कृति, सर्वे भवन्तु साहित्यक, सामाजिक, धार्मिक परम्पराओं तथा देश को समृद्धशाली बनाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

उन्होंने कहा इतिहास साक्षी है कि ब्राह्मण सुखिनः तथा विश्व के प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करने वाला एवं भारतीय सस्कृति का पोषक व प्रजातंत्र का रक्षक रहा है। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।

पंडित अंकित शर्मा को मनोनयन पत्र देते हुए बीके शर्मा हनुमान ने कहा ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को निरंतर बनाये रखने हेतू आचार्य चाणक्य जी के सिद्धांतो एव महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी के संस्कारो से प्ररित विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा को आपसे अपेक्षा है, कि संगठन के मूल उद्देश्यो को साकार रूप देने हेतु इस महान अभियान में सहयोग प्रदान करेंगे। आप की समाज के प्रति जागरूकता एवं सक्रियता एवं कर्मठता की दृष्टिगत करते हुए आप को विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा मे आपको जिला अध्यक्ष गाजियाबाद के पद पर नियुक्त किया जाता है।

इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, कपिल पंडित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव योगेश दत्त गौड़ , लोकेश कौशिक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रघुनंदन भारद्वाज राष्ट्रीय महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि पाल शर्मा, संस्थापक उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, संगठन मंत्री मनोज शर्मा, संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा, शिवानंद गोड राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति प्रकोष्ठ, सीमा भार्गव, शिवकुमार शर्मा संगठन मंत्री सागर शर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कौशिक राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मौजूद है।