Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंची साध्वी महंत कैलाश गिरी महाराज

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – प्रयागराज श्री श्री 1008 शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंची साध्वी महंत कैलाश गिरी महाराज को चादर पहनाकर सम्मान किया और आशीर्वाद दिया। वही साध्वी महंत कैलाश गिरी महाराज ने कथा व्यास लक्ष्मेश्वर धाम सलधा से आए ब्रह्मचारी ज्योतिमयानंद जी का स्वागत सम्मान किया।

साध्वी महंत कैलाश गिरी अखिल भारतीय सर्वदलीय गौरक्षा महाअभियान समिति की राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री ने प्रयागराज संगम सरस्वती घाट में डुबकी लगाकर गंगा यमुना सरस्वती मां को नारियल दूध जल पुष्प चढ़ाया और सभी के लिए प्रार्थना करते हुए सभी के परिवार में सुख शांति सुख समृद्धि जग कल्याण के लिए सभी तीर्थ के राजा प्रयागराज जी से प्रार्थना की और सभी के पितृ देवों के मोक्ष शांति की कामना और प्रार्थना की।

साध्वी महंत कैलाश गिरी महाराज ने बताया माघ माह में प्रयागराज संगम में स्नान करने से पितृ देवों के नाम से दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है परिवार के कष्टो का हरण होता है और परिवार में सुख शांति बनी रहती हैं और अपने गुरु के अलावा सभी धर्म गुरुओं की कृपा आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

साध्वी महंत कैलाश गिरी ने प्रयागराज संगम में स्नान करने के बाद जगतगुरु स्वामी श्री श्री 1008 अविमुक्तेश्वरनंद जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और गौ माता राष्ट्र माता के विषय में भी चर्चा की कि गौ माता का पूजन करने से कोटि-कोटि देवी देवताओं की कृपा आशीर्वाद प्राप्त होता है, गौ माता के दूध से देवी देवताओं का स्नान भोग बनता है, गोमूत्र गौ गोबर से शुद्धता पवित्रता होती है, गाय के दूध में अमृत होता है और भी बहुत से रोग बीमारियां समाप्त होती हैं इसलिए हम सभी सनातनियों को गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना चाहिए।