यूपी – गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के तत्वावधान मे शहर क्षेत्र में भारत जोडो न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने किया।
सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकेश चौधरी ने कहा कि हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी देश के हर वर्ग किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, महिलाओं, बेरोजगार युवा को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। और देश मे कन्या कुमारी से कश्मीर तक लगभग 4000 किमी की पैदल यात्रा के बाद अब मणिपुर से मुम्बई तक लगभग 6700 किमी की यात्रा कर रहे है।
सुशांत गोयल प्रदेश महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी जी एक संघर्षशील और दूरर्दर्शी नेता हैं। उनकी ये भारत जोडो न्याय यात्रा देश के सभी वर्गों मे जागर्ती और चेतना ला रही। हर वर्ग न्याय का हक पाना चाहता है और राहुल गाँधी जी को देश का प्रधान मन्त्री बनाना चाहता है।
इस यात्रा में लोकेश चौधरी महानगर अध्यक्ष, सुशांत गोयल प्रदेश महासचिव, मनोज कौशिक पूर्व महानगर अध्यक्ष, सतीश शर्मा डासना, ओमदत्त गुप्ता संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष, विजयपाल चौधरी जिलाध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस, कमलेश कुमारी महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, दीप्ती शर्मा एडवोकेट, बी के शिशोदिया उपाध्यक्ष, खुर्शीद खान उपाध्यक्ष, विनीत शर्मा महानगर अध्यक्ष सेवादल, वली हसन महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, मो इब्राहिम जिलाध्यक्ष सोशल मिडिया, प्रेम प्रकाश चीनी प्रदेश सचिव सेवादल, मोहित गौड पूर्व महासचिव महानगर, सूरज झा, उज्ज्वल गर्ग महासचिव, शिवम शर्मा प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, महेश गुप्ता, अमित गौड महासचिव, मनोज शर्मा महासचिव, विक्रांत चौधरी महासचिव, कुलभूषण मोनू महासचिव, वसीम खान, कासिम प्रधान, बाबूराम शर्मा उपाध्यक्ष, राजेश जायसवाल, रियाज अहमद, समीना खातून, राजीव गुप्ता, अनुज चौधरी महासचिव, मिर्जा शहजाद बेग, रितेश कसाना, योगेश कुमार, हिमांशु कंसल, महेश उपाध्याय, बलराज सिंह चावडा, सविता गौतम, सविता जायसवाल सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।