यूपी – गाजियाबाद हकूना मटाटा आर डी सी में ईलाक्षी क्लब द्वारा होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “ब्रज भूमि” रही। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की वर्तमान प्रेसिडेंट डॉ सरिता शर्मा के उद्बोधन और सदस्याओं के स्वागत से हुई। कार्यक्रम की होस्ट टीम में नीरू अग्रवाल, नीरू अग्निहोत्री, पूनम यादव और नेहा सिंह शामिल रहीं जिन्होंने पूरे कार्यभार को संभाला।
सभी सदस्याओं ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। होस्ट टीम से नीरू अग्रवाल और पूनम यादव ने अपनी स्वागत नृत्य प्रस्तुति “मोहे रंग दो लाल” से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए | इसके बाद नीरू अग्निहोत्री और नेहा सिंह ने “जा रे हट नटखट” गाने पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी।
नीरू अग्रवाल के मोनोलोग “पति का मुरब्बा” को सुनकर पूरा हकूना मटाटा ठहाकों से गूँज उठा। शिवानी अग्रवाल ने मजेदार खेल खिलाये। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण और सुदामा की झांकी रही जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार था। क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट पुनिता त्यागी और चेयरपर्सन सीमा सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
होली के रंगों में सराबोर ईलाक्षी क्लब की सदस्याओं ने नाच गाने के साथ समारोह के सभी कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में पुनिता त्यागी, सीमा सिंह, डॉ सरिता शर्मा, डॉ मंजू, डॉ रूचि नागर, रीना जैन, मनिका गोयल, नेहा सिंह, नीरू अग्निहोत्री, नीरू अग्रवाल, पूनम यादव, रेखा, सारिका, पूर्णिमा, सीमा श्रीवास्तव, काजल, कविता गोयल मौजूद रहीं।
