Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

घूकना व्यापार प्रतिनिधी मंडल का शपथग्रहण समारोह संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 25 जनवरी को घूकना व्यापार प्रतिनिधी मंडल के शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि एवं महानगर अध्यक्ष गोपीचंद ने नवनियुक्त चारो पदाधिकारियो अध्यक्ष नीरज त्यागी, महामंत्री अश्वनी वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ शरद गौतम, अजय वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथी अध्यक्ष गोपीचंद ने कार्यक्रम में आये हुए सभी व्यापारियो का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारी से एक जुट रहने का आह्वान किया। अति विशिष्ट अतिथि अशोक चावला ने घुकना व्यापार मंडल के पुर्व पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए महानगर के हर कार्यक्रम मे हमेशा सहभागिता की भुरी भुरी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि युवा जिलाध्यक्ष धनेश सिघंल ने पूर्व अध्यक्ष अमित चौधरी से नवनियुक्त पदाधिकारीयो का हमेशा मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया एवं वर्तमान पदाधिकारियो द्वारा दिनांक 22 जनवरी को श्रीराम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर ऐतिहासिक शोभायात्रा एवं बाजार की आलोकिक सजावट की भुरी भुरी प्रशंसा की। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारी ने घुकना व्यापार प्रतिनिधी मंडल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का आश्वासन दिया।