
यूपी – गाजियाबाद रामलला के प्राण – प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में गाजियाबाद स्थित श्री बावा लाल जी मंदिर में श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी जो गाजियाबाद के प्रमुख मार्गो से होते हुए मंदिर पर पहुंची। यात्रा मे धर्मचार्य प्रमुख प. महेश चंद वशिष्ठ ने यात्रा का स्वागत किया उन्होंने रामलला के समारोह को विश्व का सबसे बड़ा समारोह बताया कहा भक्तो में बहुत उत्साह है। मंदिर प्रांगन में 1008 दीपोत्सव किया गया। यात्रा मे लंदन से बाबा दास विजय पधारे एवं वार्ड 33 के पार्षद धीरेन्द्र यादव बिल्लू ने भाग लिया और पूरे वार्ड मे साथ रहे। यात्रा में मधुर भजनो का भक्तो ने आंनद लिया, यात्रा में अनेको डोल साथ रहे, श्री राम जी का डोला यात्रा का मुख्य केंद्र रहा भक्तो ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यात्रा में वीरेंद्र भाटिया, चरणजीत सहगल, सोनी, रमन वोहरा, अनुराग भारती, विशाल गुप्ता, सुनील वोहरा, सौरभ शर्मा, यशवंनी, अक्षय, सगार शर्मा एडवोकेट आदि समिति सदस्य उपस्थित रहे।







