Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

तुराब नगर व्यापार मण्डल ने संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का किया आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद अयोध्या में रामलाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 22 जनवरी को तुराब नगर व्यापार मण्डल द्वारा मंगली होजरी पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड का पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

तुराब नगर व्यापार मण्डल चेयरमैन रजनीश बंसल ने बताया रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पूरे बाजार को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया। पूरे बाजार में भगवा झंडे पटके लगाकर बाजार को पूर्णत भगवा रंग में रंग दिया गया और बड़ी संख्या में तुराब नगर के व्यापारियों ने संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ में भाग लिया। इस अवसर पर रजनीश बंसल चेयरमैन, कर्मवीर नागर प्रधान, सुशील सेठी, सचिन शर्मा, मयंक, संजय गर्ग, आशीष गोयल, लोकेश बंसल, संजीव रोहिल्ला, मोहनीश बंसल, निशू, मुकेश गोयल, मनोज गोयल, पारस अग्रवाल, योगेश मित्तल, धर्मपाल शर्मा उपस्थित रहे।