Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 128 वाँ जन्मदिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 21 जनवरी को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय सुभाषिनी ऑफसेट, जगदीश नगर, गाजियाबाद पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का 128वां जन्मदिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।

समारोह का शुभारंभ सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर देशवासियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी भारत माता के ऐसे लाल थे जिन्होंने हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की चाहे वो आई सी एस की परीक्षा हो चाहे कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहे जर्मनी जाकर हिटलर से मुलाकात करके भारत को आजाद कराने के लिए प्रयास करना चाहे आंग्रेजों के खिलाफ आजाद हिंद फौज को लेकर लड़ाई लड़ना हो आजाद हिंद सरकार की स्थापना करना हो वास्तव में नेताजी सुभाष के प्रयासों का ही परिणाम था कि अंग्रेज भारत छोड़कर गए। सुभाषवादी पार्टी का निर्माण ही शहीदों क्रांतिकारीयों के उद्देश्य को पुरा करने के लिए ही किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सतेन्द्र यादव ने नेताजी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रृद्धांजलि देते हुऐ कहा यह आजादी हमे किसी तोहफे अथवा उपहार मे नहीं मिली है इसके लिए भारत माता के करोड़ों करोड़ों लाल बलिदान हुऐ है आज नेताजी के जन्मदिवस पर हमे प्रण लेना चाहिए कि उन्होंने जो सपना देखा था उसे पुरा करने की दिशा मे कार्य करे जैसे सम्पूर्ण भारत में एक शिक्षा हो व सभी को शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्त सुविधा निशुल्क प्राप्त हो आज नेताजी के सपने को पुरा करने के लिए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी निरंतर लड़ाई लड रही है और देश हित मे शहीदों क्रांतिकारीयों के सपनों को पुरा करने के लिए निरंतर लगी रहेगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से धीरेन्द्र सिंह भदौरिया को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। धीरेंद्र सिंह भदोरिया ने नेताजी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा मैं नेताजी के आदर्श को लेकर लोकसभा चुनाव लड़ूंगा और अपने शहीदों क्रांतिकारी के सपने से जन-जन को अवगत कराकर उस दिशा में आगे बढ़ने का कार्य करूंगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मदिवस समारोह को प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा, मुरादनगर विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा ‘होदिया’ आदि ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुजीत तिवारी प्रदीप पाठक कमल यादव अवधेश कुमार रजनीश द्विवेदी विजय सिंह संतोष कुमार राजू कुमार राधेश्याम सुभाष चंद्र पांडे संजय श्रीवास्तव रंजीत शर्मा गणेश शर्मा डॉ अशोक शर्मा अजय श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव आर पी शुक्ला अनिल मिश्रा सुनील श्रीवास्तव सी बी मौर्य सीबी सिंह राजकुमारी यादव हरिओम तिवारी मीनाक्षी चौधरी अनिल दुबे तिवारी महेश पांडे मनोज लाल रामजन्म भारती अमरजीत यादव विनय सिंह पीके सिंह सियाराम यादव प्रभा शंकर सिंह राजेंद्र यादव राजेंद्र गौतम संजय पासवान कृष्ण मोहन झा सूरज सन्यासी अनिमेष सिन्हा अभिलासी बी एम वर्मा अनिल श्रीवस्त्व अर्जुन सिंह रघुबर यादव सुनील दत दीपक वर्मा विवेक राणा हरीश शर्मा जगदीश राय गोयल आबिद नसरुद्दीन मलिक इरशाद अक्षय कुमार रोहित रिंकू दीपक पाल विकास कुमार नरेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।