Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर निगम किराया वृद्धि में व्यापारियों से बातचीत कर निकाले बीच का रास्ता : संजीव गुप्ता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा वर्षों पहले व्यापारियों को किराये पर दी जाने वाली लगभग सतरह सौ दुकानों का अचानक कई गुना किराया बढाये जाने को लेकर भाजपा के कोषाध्यक्ष और प्रमुख उघोगपति संजीव कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, किसी भी समस्या का हल बातचीत के दौरान ही सहजता से निकाला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में किराया वृद्धि का मामला सैकड़ों व्यापारियों को प्रभावित कर रहा है। जिससे बाजार में अस्थिरता का माहौल बन रहा है। क्योंकि छोटा व्यापारी अभी कोरोना की मार से ही पनप नहीं पाया है। इसलिए अभी नगर निगम द्वारा अचानक कई गुना किराया वृद्धि ना करके इसे धीरे धीरे बढाकर लागू किया जाये, ताकि व्यापारियों पर भी अचानक अतिरिक्त भार ना पड़े और निगम की आय में भी बढोत्तरी होती रहें। और व्यापारियों को भी संयम और शालीनता से अपना पक्ष निगम अधिकारियों के समक्ष रखना चाहिए। विदित हो कि संजीव कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल (उधोग मंच) के प्रदेश अध्यक्ष भी है। और समय समय पर व्यापारियों के हितों के लिए आवाज उठाते रहते हैं। संजीव गुप्ता ने कहा कि गाजियाबाद में सभी जनप्रतिनिधियों सहित निगम में भी भाजपा की महापौर है। और व्यापारि वर्ग हमेशा से ही भाजपा का एकमुश्त समर्थक रहा है‌‌‌। इसलिए दोनों पक्षों को अतिशीघ्र ही परस्पर बातचीत से कोई बीच का रास्ता अपनाते हुए इस समस्या का निदान करना चाहिए।