Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 1 जनवरी को विशाल कवि सम्मेलन हिंदी भवन में

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 27 दिसंबर को कवि नगर स्थित के जी 35 में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया और 1 जनवरी 2024 को शाम 6:00 बजे से रामराज्यम् श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सहयोग से हिंदी भवन लोहिया नगर गाजियाबाद में आयोजित होने वाले विशाल कवि सम्मेलन की जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पं. अशोक भारतीय एवं कवि अनुभव शुक्ला ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस विशाल कवि सम्मेलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल करेंगे, मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहेंगे एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा सुनील भड़ला पूर्व मंत्री अतुल गर्ग पूर्व मंत्री की गरिमापूर्ण उपस्थिति रहेगी। वही कवि सम्मेलन में कवियों के रूप में सुविख्यात कवित्री अनामिका जैन अंबर कवि दिनेश रघुवंशी कवि राजेश चेतन कवि नीरज पांडे कवित्री शिखा दिप्ती कवि विनोद पाल कवि अजीत शुक्ला कवि मोहित शौर्य कवि विपिन दुबे कवि पं. अशोक भारतीय आदि प्रतिष्ठित कविगण गाजियाबाद के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया सभी को सहयोग व काव्य रस पान के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर अशोक मोदीनगर वाले विनोद त्यागी मनोज गुप्ता सौरभ यादव रितेश शर्मा संदीप त्यागी रसम प्रदीप चौधरी
शिखा दीप्ति दीपाली जैन रतन सिंह संजय शर्मा मौजूद रहे।