Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद मेरठ रोड तिराहा स्थित राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह का 45 वां जन्मदिन केक काटकर जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मिलकर मनाया। एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की।

राष्ट्रीय लोक दल के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटने की रस्म के बाद चौधरी जयंत सिंह का आभार प्रकट किया कि उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार के सामने मांग रखी गई थी कि पुलिस भर्ती में जो युवा उम्र की वजह से पुलिस भर्ती से बाहर हो गए हैं उनके लिए आयु को बढ़ाया जाए जिससे युवा परीक्षा में बैठकर अपनी परीक्षा दे पाए, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए विचार किया और 3 वर्ष का उम्र का कार्यकाल बढ़ा दिया जन्मदिन पर इस खुशी के साथ यह खुशी और डबल हो गई इस खुशी को सब ने मिलकर मनाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित त्यागी महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तेजपाल चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंद्रजीत सिंह टीटू प्रदेश महासचिव रविंदर चौहान प्रदेश सचिव ओडी त्यागी प्रदीप त्यागी जगराज सिंह बालियान मोमीन मलिक राजकुमार पंवार जीवन छाबडा शेर सिंह मोर्या भूपेंद्र बाबी।