Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

तीन पीढ़ियों ने देव दिवाली धूमधाम से मनाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद इंदिरापुरम सनराइज ग्रीन स्थित तरूण रस्तोगी के परदादा नवल किशोर रोहतगी ने 100 साल पहले सपना देखा कि उनके परिवार की तीन पीढियां एकसाथ मिलकर देव दिवाली पर्व मनाएं। परिवार ने सारी तैयारी की। अमेरिका से मुंबई और अन्य शहरों से परिवार के 40 सदस्य जोश के साथ सनराइज ग्रीन में एकत्र हुए और देव दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया।

आयोजक अनिल रोहतगी और मुकेश रोहतगी ने विशेष तैयारी की। सभी ने तुलसी के पौधे वितरित कर लगाए। कहा कि परिवार हमारी शक्ति और आंतरिक ऊर्जा का केंद्र है। इसके बल पर ही हम सामाजिक जीवन का सर्वोच्च प्राप्त कर सकते हैं। यह संस्कृति एवं जीवन मूल्यों की प्राथमिक पाठशाला भी है। परिवार से ही हमारे भीतर सद्गुणों का विकास होता है। इस मौके पर श्रीमती निर्मला रस्तोगी, पीसी रस्तोगी, सुभाष रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, सुधा रस्तोगी, सुनील रोहतगी और नलिनी रोहतगी आदि मौजूद रहे।