यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव बिजेंद्र यादव का जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओबीसी सलीम सैफी खोड़ा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता जिला सचिव कृपा शंकर सिंह पूर्व पीसीसी सदस्य पुष्पेंद्र राठोर खोड़ा नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष शंकर ठाकुर पीसीएस सदस्य राजाराम भारतीय पीसीएस सदस्य सुरेन्द्र शर्मा जिला महासचिव राजेंद्र शर्मा और भूपेंद्र सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
सलीम सैफी ने कहा कि बिजेंद्र यादव को महासचिव बनाना प्रियंका गांधी जी का सही निर्णय है। बिजेंद्र यादव पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। बिजेंद्र यादव को पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसको पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है। गाजियाबाद में पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए किसानों, मजदूरों, युवाओं और व्यापारियों की आवाज बुलंद की है। गाजियाबाद की समस्याओं को लेकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया है। बिजेंद्र यादव जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी ने बिजेंद्र यादव को महासचिव बनाकर जमीनी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि जमीन पर और जनता बीच काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा।






