Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

डी.पी.एस. एच.आर.आई.टी. कैंपस में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद शुक्रवार को डी.पी.एस. एच.आर.आई.टी. कैंपस में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, चेयरमैन एवं राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, दीपांजलि अग्रवाल, उप चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल, प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं पुष्प गुच्छ एवं शाल देकर अतिथियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में गोपाल अग्रवाल महानगर महामंत्री भाजपा, महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, सांसद प्रतिनिधि गुलशन भांबरी, अजय पाल प्रमुख, रॉबिन तोमर, सुनील निराला पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, देवेन्द्र हितकारी सांसद प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की वार्षिक पुस्तिका “ड्रीम वीवर” का विमोचन ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर एवं राज्यसभा सदस्य एवं विद्यालय के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, उप चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही उनके द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

“आदित्योत्सव:” के अंतर्गत आदित्य के जन्म, सूर्य विवाह से लेकर आधुनिक समय में पर्यावरण की बदलती स्थिति भौगोलिक परिस्थितियों, पर्यावरण पर होने वाले प्रभावों का सुंदर मंचन नृत्य नाटिका एवं गीतों के माध्यम से किया गया। विष्णु के दशावतारों का मंचन, छात्रों के पुरातन से आधुनिकता की ओर बढ़ते कदम, सूर्य नमस्कार, प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव से होने वाले दुष्परिणाम, जी 20 सम्मेलन, एस डी जी गोल , वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान मिशन की सफलता और आदित्य की ओर बढ़ते कदमों का संदेश देते हुए गीतों ने कार्यक्रम की सुंदरता और बढ़ा दी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सोमेंद्र तोमर ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि आगे आने वाली पीढ़ी भारत को विश्व गुरु के पथ पर लेकर जाएगी। चेयरमैन अनिल अग्रवाल द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने अभिभावकों को छात्रों को दिए गए कार्यों में मदद करने एवं उनकी शिक्षा में योगदान की भूरी- भूरी प्रशंसा की।

प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर ने भी मुख्य अतिथि, अतिथि गण, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवं छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सम्मानीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।