Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा महिलाओं के जनसंख्या नियंत्रण के सऺबध में अत्यन्त शर्मनाक एवं अश्लील टिप्पणी किए जाने पर उन्होंने बिहार की महिलाओं के साथ साथ समस्त भारतीय महिलाओं को अपमानित एवं शर्मसार किया है। जिसके विरोध प्रदर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गाजियाबाद महानगर भाजपा के अध्यक्ष संजीव शर्मा के मार्गदर्शन व सहयोग से महिला मोर्चा के महानगर पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा घंटाघर रामलीला मैदान में एकत्रित होकर इसका सार्वजनिक विरोध करते हुए पुतला फूंका गया।

नारी शक्ति के द्वारा आत्मसम्मान के लिए किए जा रहे आक्रोश प्रदर्शन में नीतीश कुमार के विरोध में महिलाओं ने जमकर नारेबाज़ी की और अन्य पार्टी द्वारा इस प्रकरण पर चुप्पी पर उनकी भर्त्सना की। क्षेत्रीय मंत्री डॉ उदिता त्यागी ने कहा नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लायक़ नहीं हैं यदि उनमें थोड़ी भी शर्म बाक़ी हो तो उन्हें तत्काल इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

महानगर महामंत्री रेनू चंदेला ने कहा किसी राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा सदन में की गई ऐसी फूहड़ टिप्पणी जनता दल की महिला विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री उदिता त्यागी, महानगर संयोजक रेनु चंदेला, महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह, सुनीता नागपाल, प्रीति चंद्रा, ऋचा भदौरिया, लवली कौर, वर्षा हजेला, पूनम सिंह पार्षद, अंजली, ऋषिका, पुष्पा पांडे, वंदना, सीमा सिंह, सीमा त्यागी, कुंती, अनिता, कांता, बबीता पाल, विनीता पाल, नेहा जैन सहित भारी संख्या में महिला शक्ति मौजूद रहीं।