Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आमरण अनशन पर बैठे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी जी के समर्थन में गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन आरम्भ किया।

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी के समर्थन में गाज़ियाबाद जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

उनके आमरण अनशन पर बैठने से अब यह मामला पूरे देश मे बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। कई गम्भीर बीमारियों से पीड़ित महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी अपने अंतिम समय तक संघर्ष करने के लिये तैयार होकर ही इस बार जिला मुख्यालय पर आए हैं। आज साध्वी आस्था माँ सहित अनेक सामाजिक व्यक्तित्व उनके समर्थन में जिला मुख्यालय पर आए। संभावना है कि अगले 2 हफ्तों में बड़ी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर आकर उनका समर्थन करेंगे।