समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

यूपी – गाजियाबाद 7 नवंबर को राजनगर आरडीसी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की स्वीकृति से नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष द्वारा मनोनियन पत्र सौंपे गए।

जनपद गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने हाजी इशरत को जिला सचिव, सत्य प्रकाश कंसल को महानगर सचिव, फिरोज खान को जिला सचिव, तुषार वशिष्ठ को महानगर सचिव, रिजवान अली को जिला सचिव, सुधीर शर्मा को महानगर सचिव, भारत यादव को जिला सचिव, गौरव भटनागर को महानगर सचिव, वार्ड 56 चिरंजीव विहार सिद्धार्थ काजल एडवोकेट, वार्ड 30 गोविंदपुरम सदरपुर अजय कुमार, वार्ड 48 मिर्जापुर आमिर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजन कश्यप महानगर महासचिव मनोज पंडित महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव महानगर उपाध्यक्ष किशन यादव जिला सचिव अमित अध।ना आरसी यादव असलम कुरेशी जिला अध्यक्ष मजदूर सभा रामपाल सिंह राजोरा महानगर सचिव विक्रम यादव सुरेंद्र पाल श्रीवास्तव पीयूष विमल लाल यादव धर्मपाल यादव वसीम बाबू एडवोकेट नवीन कुमार शर्मा रिजवान चौधरी राहुल रावत कार्यालय प्रभारी एवं तमाम साथी उपस्थित रहे।