Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भारतीय सर्व समाज महासंघ ने वितरित किए सिलाई मशीन लैपटॉप एवं वाटर फिल्टर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

दिल्ली – भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा दिल्ली में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में 500 गरीब महिलाओं को दी सिलाई मशीन दर्जनों गरीब बालिकाओं को मिले टैबलेट तथा सैकड़ो लोगों को मिले वाटर फिल्टर।

भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा एक बार फिर दिवाली के अवसर पर दिल्ली में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में 500 गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन दर्जनों गरीब बालिकाओं को टैबलेट तथा सैकड़ो सर्व समाज के लोगों को वाटर फिल्टर भेंट किए गए। भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा प्रतिवर्ष दीपावली के शुभ अवसर पर इसी प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोगों को उपहार वितरित किए जाते हैं।

संस्था के अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सर्व समाज महासंघ भारत की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है जिसके आज 3 लाख से भी अधिक सदस्य हैं। संस्था द्वारा प्रत्येक त्यौहार को अलग प्रकार से मनाया जाता है तथा लोगों को आवश्यकता के समान भेंट किए जाते हैं। इसी कड़ी में आज दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया है जिसमें सैकड़ो लोगों को आवश्यकता के सामान दिए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंटेनर कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक विनोद राय प्रबंधक ओम प्रकाश टूरिज्म फाइनेंस कारपोरेशन के संजय आहूजा संस्था के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जितेन्द्र गौड दयाराम राय हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह नरवाल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार रावल राजस्थान के प्रदेश कोऑर्डिनेटर चौधरी हिम्मत सिंह पंजाब के प्रदेश कोऑर्डिनेटर सरदार देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में संस्था के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।