Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

सनातन धर्म की रक्षा हेतु शिवशक्ति धाम डासना में माँ बगलामुखी महायज्ञ एवं महाकाली पीठ मुरादनगर में महाचंडी यज्ञ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

विधायक अजीतपाल त्यागी ने विधिवत पूजन करके महाकाली पीठ में महाचंडी यज्ञ का किया शुभारंभ

यूपी – गाजियाबाद शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के मार्गदर्शन में महाकाली पीठ मुरादनगर में सभी सनातनियों के परिवार सहित सनातन धर्म की रक्षा हेतु हवनात्मक महाचंडी यज्ञ का शुभारंभ हुआ। स्थानीय विधायक अजीतपाल त्यागी ने सपत्नीक विधिवत पूजा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया।


महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने सभी सनातन के मानने वालों से माँ बगलामुखी और माँ महाकाली की शरणागति प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे सनातन के मानने वालों के लिये और कोई उपाय नही है। अब सनातनियों को माँ और महादेव से सनातन धर्म की रक्षा हेतु सद्बुद्धि और पुरुषार्थ प्राप्त करने की कामना से तप करना ही पड़ेगा अन्यथा भारत भूमि से जल्दी ही सनातन धर्म नष्ट हो जाएगा। सनातन का नष्ट होना ही सम्पूर्ण मानवता का नष्ट होना है।

हवनात्मक महाचंडी यज्ञ में भाग लेने वालों में स्थानीय विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारतीय, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, डॉ उदिता त्यागी, सत्यपाल चौधरी, संजीव त्यागी, नितिन गोयल, राहुल चौधरी, राहुल गोयल, राजपाल त्यागी, पंडित नारायण शास्त्री, मोहित त्यागी, विकास त्यागी सोनू त्यागी सभासद, विकास त्यागी पूर्व सभासद, गीता चौधरी, डॉ सचिन कुमार, भूपेंद्र कुमार बीडीसी, लोकेश जाटव, सचिन ठाकुर, सुबोध त्यागी, उषा चौधरी, ललित गोयल सुनील त्यागी, शिवा चौधरी सभासद, संदीप चोटी, गौरव वाल्मीकि, महेश कश्यप, सुमित त्यागी, सुभम त्यागी तथा अन्य भक्तगण मौजूद रहे।