Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुंदरकांड पाठ कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वीके सिंह ने मनाया जन्मदिन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का जन्म दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जनरल वीके सिंह के जन्म दिन के अवसर पर मंगलवार को गाजियाबाद स्थित आवास पर सबसे पहले सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा केक काटने एवं शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हुआ। इस मौके पर महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, डा. मंजू शिवाच, नंद किशोर गुर्जर, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं उनकी पूरी टीम ने जनरल वीके सिंह को बुके भेंट कर उन्हें जन्म दिन की शुभकामना दी। पूरे कार्यक्रम में करीब एक दर्जन से अधिक केक काटे गये।
इस मौके पर महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता समरकूल, मंत्री संजीव चौधरी समेत महानगर की पूरी टीम मौजूद थी। इतना ही नहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बसंत त्यागी, अशोक मोंगा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, ब्रजपाल तेवतिया, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक तरुण शर्मा, भोजपुर ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, पूनम कौशिक, रेनू चंदेला, भाजयुमो अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, हिमांशु शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, अजय शर्मा, हापुड़ जिलाध्यक्ष उमेश राणा, एसडीएम विनय कुमार सिंह, सुधीर त्यागी, संदीप त्यागी, निशांत त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, संजीव शर्मा, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र अग्रवाल, राजू छाबड़ा, सुभाष छाबड़ा, मनवीर नागर, पप्पू नागर, सुरेंद्र नागर, गुंजन शर्मा, सचिन सोनी, रवि वर्मा, प्रदीप चौहान, ऋषभ जैन, ओपी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।