यूपी – मोदीनगर में विधानसभा अध्यक्ष देववृत धामा के नेतृत्व में आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर गांधी मैदान स्तिथ महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर व कार्यालय में शास्त्री जी को तस्वीर पर फूल मालाओं द्वारा माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के निवाड़ी चेयरमैन अनिल त्यागी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महावीर सिंह गुर्जर, वरिष्ठ समाजवादी कृपाल सिंह यादव, विधानसभा महासचिव प्रविंद्र चौधरी, पिछड़ा वर्ग विधानसभा, अध्यक्ष मंजीत नेहरा, विधानसभा उपाध्यक्षगण अभिषेक खन्ना, दीनू खान व लाखन सिंह, आदि पदाधिकारीयों ने गांधी जी की जीवन यात्रा पर विचार रखते हुए कहा की संपूर्ण विश्व के महानतम समाजसेवियों ने भी महात्मा गांधी को आदर्श मानकर उनके मूल्यों और विचारों पर चलकर मानवता के लिए काम कियाऔर विश्व में समाजवाद के परिचायक बने, विश्व के हर कोने में समाजवाद के लिए काम कर रहे हर व्यक्ति के आदर्श और प्रेरणाश्रोत गांधी जी ही रहे हैं। गांधी जी ने मानवता के लिए काम किया समाज लिए हमेशा सत्य अहिंसा का रास्ता चुना और हमें भी उनसे शिक्षा लेनी चाहिए।
समाजवादी पार्टी मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा ने कहा 2 अक्टूबर हर भारतीय के लिए एक अति विशिष्ट तारीख़ है। आज, अपनी विराट संकल्प-शक्ति द्वारा स्वदेशी और स्वराज जैसी सुंदर संकल्पनाओं को साकार करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती है तथा इस दिवस को मॉं भारती के लाड़ले पुत्र व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती होने का भी गौरव प्राप्त है। पराधीन भारत के दौरान समूचे देश की राजनीतिक चेतना को अपनी तपस्या जैसी जीवन-शैली से चमत्कृत करने वाले पूज्य बापू तथा स्वतंत्र भारत के स्वाभिमान को विश्व पटल पर विराट रूप में उकेरने वाले शास्त्री जी, दोनों का ही जीवन-संदेश इस युग के लिए एक बेहद आवश्यक आदर्श है।
इस अवसर पर फिरोज सीकरी, वीरेंद्र यादव, जोनी चौधरी, इस्लाम नेताजी, शाहिद भोजपुर, नदीम मालिक, सचिन दीक्षित, अर्जुन कश्यप, विपिन सेन, दिनेश प्रधान, प्रमोद शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, शिवम शर्मा, नाथू प्रधान, केपी सिंह, शौकीन सिकरी, महिपाल सिंह कन्नू, शिव कुमार, अमित कुमार, सत्येंद्र शिवम, प्रेमचंद शर्मा, विपिन वर्मा, कपिल शर्मा, गजेंद्र सिंह गहलोत, मनोज फौजी, दिनेश शर्मा, रोहित कश्यप, सतीश कश्यप, शिवम शर्मा, कमल शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







