यूपी – गाजियाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राजनीतिक द्वंद से हटकर, स्वच्छ मानसिकता के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह जिलाधिकारी की प्रेरणा से एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन गाजियाबाद जिला मुख्यालय में किया गया जिसका उद्घाटन स्वयं रेड क्रॉस अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया।
उद्घाटन सत्र में राकेश कुमार सिंह जिलाधिकारी गाजियाबाद, अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी, गंभीर सिंह एडीएम सिटी, पी एन दीक्षित डी पी आर ओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में राकेश कुमार गुप्ता सर्विलांस अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे जिनका स्वागत सभापति सुभाष गुप्ता, उपसभापति अनिल गर्ग, सचिव किरण गर्ग, संदीप गुप्ता, चंचल जैन, डी सी बंसल, पूनम शर्मा, धवल गुप्ता, वरुण शर्मा, रोहित अग्रवाल ने रेड क्रॉस का पिन, पुष्प गुच्छ व रेड क्रॉस का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सभी रक्तदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से टु नाइट रेस्टोरेंट की ओर से मग बनवाए गए थे जिसके लिए टु नाइट के प्रतिनिधि वरुण शर्मा व रोहित अग्रवाल को भी सभी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में उपस्थित काजल छिब्बर, विपिन अग्रवाल संजय यादव, विनोद कुमार, रजनी गुप्ता, एम सी गौड़, विनीता पाल व अन्य प्रबुद्ध नागरिकों को सी डी ओ द्वारा अंगदान की शपथ दिलाई गई कि सभी लोग मरणोपरांत अपने शरीर को निशक्त लोगों को अंगों का दान कर दें ताकि आप मृत्यु के बाद भी संसार में जिंदा रहे।
एडीएम सिटी व सर्विलांस अधिकारी दोनों ने एक मत से लोगों को प्रोत्साहित किया कि रेड क्रॉस से जुड़े और अपने परिवार का समाज का विकास करें। दूसरे के दुख को अपना समझना है तो रेड क्रॉस में आना होगा, सेवा करनी होगी।
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में जिला मुख्यालय में सेवारत सभी सफाई कर्मचारी वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्वच्छता के बारे में बताते हुए रेडक्रॉस हाइजीन किट का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा व संचालन पूनम शर्मा ने किया। हमारा काम सेवा का है सेवा ही हमारा कर्म है, मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है, आओ साथ चले।






