Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – ग्रेटर नोएडा इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में भक्तिभाव के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई । सोसाइटी में मंडप को झालरों,  गुब्बारों व फूलों से सजाया गया था।कलाकारों ने कान्हा जी की बाल लीलाओं का मंचन किया। स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ। मध्यरात्रि के 12 बजे भगवान का जन्म होते ही आरती हुई और सभी आए भक्त आनंद में डूब गए।

सोसायटी में श्रीकृष्ण भगवान को फूलों और श्वेताम्बर बनारसी वस्त्रों व मुकुट पहनाकर भव्य ऋंगार किये गये मंडप में एक झूले को तरह -तरह के फूलों से सजाया गया था व लड्डू गोपाल भगवान को झूलें पर श्रद्धालुओं द्वारा बारी- बारी से झुलाया गया व भक्तों द्वारा लड्डू गोपाल भगवान से अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के आशीर्वाद की कामना की गई। मंडप में आए सोसायटी के छोटे बच्चो का कान्हा रूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। सोसाइटी में आये कलाकारों द्वारा कान्हा की बाल लीलाओं का मंचन किया गया। जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उठाया।

सोसायटी परिसर में लड्डू गोपाल पूजन समिति द्वारा एक मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मेले में लगे झूले का खूब आनन्द लिया व तरह तरह के  व्यंजनों के स्टालो पर व्रत ना रखने वाले श्रद्धालुओं ने व्यंजनों का स्वाद चखालड्डू गोपाल पूजन समिति द्वारा वृंदावन से लाया गया माखन व फलों का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  भागीरथ, जय पाल सिंह, सुरजीत सिंह, विशाल मित्तल, अजीत मिश्रा, योगेश अग्रवाल एवं सोसायटी की महिलाओं जिसमे माम्पी, जयश्री, रीमा, सुष्मिता, पूनम शर्मा, कमल दास, अंशु, अर्पिता, ऊषा मित्ताल, मोना दुबे, सुमेधा नारंग और निशा का विशेष योगदान रहा। इरोज सम्पूर्णम सोसायटी के अध्यक्ष  दीपांकर कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।