Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस जिला कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 15 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गाजियाबाद पर 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपा कोल उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा विधान परिषद के पूर्व सदस्य हरेंद्र अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर बोलते हुए दीपा कोल ने कहा आज का दिन हम सब देशवासियों के जीवन में खासा महत्व रखता है हमारे महान क्रांतिकारी योद्धाओं ने महात्मा गांधी जी की अगुवाई में पंडित जवाहरलाल नेहरू सरदार पटेल मौलाना अब्दुल आजाद कलाम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर डॉ राजेंद्र प्रसाद गोपाल कृष्ण गोखले सरदार भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद बटुकेश्वर दत्त एवं आजाद हिंद फौज के नायक हम सब के नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जंगे आजादी की लड़ाई में अपने आप को समर्पित कर देश को अंग्रेजों के गुलामी से मुक्त कराया था। सतीश शर्मा ने कहा इस आजादी को हमारे पुरखों ने अपने खून से सीच कर हमको दिया इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है देश की एकता और अखंडता के लिए हम सब अपने आप को समर्पित रखें। हरेंद्र अग्रवाल ने कहा हमारे महापुरूषों ने क्रांतिवीर स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे जीवन की और देश के लिए बहुमूल्य आजादी हमको दी है तिरंगे झंडा जो देश की आन बान शान है आज हम सब शान से फहरा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू सरदार पटेल बाबा साहबppppplllllभीमराव अंबेडकर मौलाना अब्दुल आजाद कलाम डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे महान वीरों स्वतंत्रता सेनानी की अगवाई में गरम दल के नेता सरदार भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद जैसे महावीर ने अपनी जान देकर कर देश को आजादी दिलाने का काम किया आज विशेष रूप से देशवासियों के साथ-साथ नौजवानों की जिम्मेदारी है जो हालात और परिस्थितियों आज के दिन है इनसे लड़ने के लिए गरीब गुरबत किसान मजदूर महिलाओं का सम्मान और नौजवानों के रोजगार की परख करके देश को आगे बढ़ाने के काम में नौजवानों को महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा पीसीसी सदस्य राजाराम भारती जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी पीसीसी सदस्य अमूल वशिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गहरा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ चीनी पीसीसी सदस्य रिशिपाल धीमान राम प्रकाश कश्यप जिला सचिव राजेंद्र शर्मा जिला महासचिव विनीत त्यागी राकेश पाल सुभाष शर्मा सेवादल के प्रेम प्रकाश किनी रामबाबू बाबूराम आर्य राजबाला युवा नेता संदीप कुमार खोड़ा नगर कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश गुप्ता संयोजक एसएन राय खोड़ा नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष शंकर ठाकुर जिला सचिव कृपा शंकर सिंह अधिवक्ता रजनीकांत राजू पीसीसी सदस्य वीके अग्निहोत्री बृजमोहन ब्रह्मदत्त दुबे रियाजुद्दीन कनौजा रहीमुद्दीन हुसैनपुर निजामुद्दीन मलिक महेश शर्मा मुल्लू पंडित शिक्षा विभाग के प्रदेश चेयरमैन जेके गौड कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रोफेशन नरेंद्र शर्मा मुकेश कुमार चौधरी जाटव जय किशन सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।