Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर निगम एवं जीडीए की अनदेखी के बाद अस्पताल के डॉ एवं कर्मचारियों ने की पार्क में सफाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम एवं जीडीए की अनदेखी के चलते पार्को में लगा गंदगी का ढेर। ऐसा ही नजारा गाजियाबाद का दिल कहे जाने वाले आरडीसी में C-43 हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल से लगाते हुए पार्क में देखने को मिल जाएगा। लंबे समय से अस्पताल द्वारा नगर निगम एवं जीडीए को शिकायत करने के बाद भी पार्क की कोई सफाई करने को तैयार नहीं।

हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल के डॉ बृजपाल त्यागी ने बताया पार्क में गंदगी का ढेर लगा हुआ है ऐसा लगता है जैसे कि पार्क को डस्टबिन बना दिया गया है जबकि पार्को की देखरेख के लिए माली नियुक्त होता है। उन्होंने बताया नगर निगम एवं जीडीए में शिकायत करने के बावजूद भी कोई भी पार्क की सफाई करने के लिए तैयार नहीं है नगर निगम कहता है यह जीडीए की जिम्मेदारी है और जीडीए कहता है यह नगर निगम की जिम्मेदारी है दोनों एक दूसरे पर टाल देती है जिससे परेशान होकर डॉ बृजपाल त्यागी के नेतृत्व में हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने खुद ही पार्क में सफाई अभियान चलाया और पार्क में एक तरफ कूड़ा इकट्ठा किया। डॉ बृजपाल त्यागी का कहना है कि पार्क में साफ सफाई करके कूड़ा तो इकट्ठा कर दिया लेकिन इसे उठाकर कौन ले जाएगा नगर निगम जीडीए ही नहीं जनप्रतिनिधियों को भी यह दिखाई नहीं देता है और यह लोग बात करते हैं गाजियाबाद को साफ सफाई के मामले में इंदौर बनाने की जबकि पार्कों में गंदगी का ढेर लगा रहता है।