Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विजय कौशिक बने विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। इसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।

विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने घोषणा करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव देश की एकता, अखण्डता, वैदिक, संस्कृति, सर्वे भवन्तु साहित्यक, सामाजिक, धार्मिक परम्पराओं तथा देश को समृद्धशाली बनाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इतिहास साक्षी है कि ब्राह्मण सुखिनः तथा विश्व के प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करने वाला एवं भारतीय सस्कृति का पोषक व प्रजातंत्र का रक्षक रहा है। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है। ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को निरंतर बनाये रखने हेतू आचार्य चाणक्य जी के सिद्धांतो एव महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी के संस्कारो से प्ररित विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा आपसे अपेक्षा है, कि संगठन के मूल उद्देश्यो को साकार रूप देने हेतु इस महान अभियान में सहयोग प्रदान करेंगे।
आप की समाज के प्रति जागरूकता एवं सक्रियता एवं कर्मठता की दृष्टिगत करते हुए आप को विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा मे विजय कौशिक को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अल्पना सागर शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता महिला शक्ति प्रकोष्ठ, राजेश शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, चेतन पंडित प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश, संदीप शर्मा राष्ट्रीय महासचिव, दीपिका गौर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद पर मनोनित किया गया है। उन्होंने कहा हमे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास भी है विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के व्यापक प्रचार -प्रसार तथा उद्देश्यों की पूर्ति एवं आजीवन सदस्य बनाने में अपना अतुलनीय योगदान देते हुए आप महासभा को सशक्त सम्बल प्रदान करेंगे तथा विप्र समाज के संगठन के हितों की रक्षा में पूर्ण समर्पण भावना से हमारा सहयोग करेंगे एवं समय समय पर अपने द्वारा महासभा के लिए किये गये कार्यो की प्रगती की सूचना से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बलदेव राज शर्मा, संतोष कुमार कौशिक, विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष महेश शर्मा, कपिल पंडित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव योगेश दत्त गौड़ , लोकेश कौशिक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रघुनंदन भारद्वाज राष्ट्रीय महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि पाल शर्मा, संस्थापक उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, संगठन मंत्री मनोज शर्मा, संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा, शिवानंद गॉड राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा, पूनम भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति प्रकोष्ठ, सीमा भार्गव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उपस्थित रहे।