Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20250815_073345_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

समाजवादी पार्टी ने साहिबाबाद विधानसभा में जन पंचायत का किया आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव  के निर्देशानुसार 9 अगस्त दिन बुधवार को जनपद गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में  सेक्टर नद ग्राम, संगम विहार और श्याम पार्क मे जन पंचायत का आयोजन किया गया है। इस जन पंचायत का आयोजन साहिबाबाद विधान सभा अध्यक्ष अवतार सिंह और समाजवादी पार्टी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रीतू खन्ना की अध्यक्षता में हुआ।

जन पंचायत में क्षेत्रीय जनता की शिकायतों/ समस्याओं को सुना गया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जनता को बताया गया जैसे कन्या विद्याधन, लैपटॉप योजना, डायल 100, एंबुलेंस सेवा 108, वूमेन पावर लाइन 1090, बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी पेंशन, गाजियाबाद में मेट्रो निर्माण, करेहड़ा में सिटी फॉरेस्ट, दिल्ली एक्सप्रेसवे, समाजवादी सरकार के शासन काल में कराये गए विकास कार्यों की जनता को जानकारी दी। तदउपरान्त जनता द्वारा दी गयी शिकायतों व समस्याओं को सुनने का कार्य किया तथा नोट कर जिला स्तर पर समाधान हेतु भेजा गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान सभा उपाध्यक्ष समर सिंह चौहान, महानगर सचिव सतीश सोनी, नीरज, राघवेंद्र, महानगर महासचिव आशा कुशवाह, उपाध्यक्ष शन्नो कुरैशी, मुमताज, मोहसिन, उर्मिला पटेल, मुन्नी, पिंकी, पूजा कसाना उपस्थित रही।