Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250522-WA0024(1)
Screenshot_20250526_173711_OneDrive
pdfreader_convert_20250527_125827_14338716152356740473.jpg
img-20250601-wa00204013975260455082796.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

प्रकृति संरक्षण के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने रचाई गोवर्धन लीला : पं. विष्णु दत्त सरस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में गोवर्धन प्रसंग से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कृष्ण-सुदामा की दोस्ती के प्रसंग से सभी को भाव-विभोर कर दिया।

कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि जब देवराज इंद्र ने क्रोधित होकर ब्रज को नष्ट करना चाहा, तब वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठा कर ब्रजमंडल की रक्षा की। भगवान श्रीकृष्ण के वरदान स्वरूप ब्रज मंडल में कभी कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आई। भगवान कृष्ण ने गोवर्धन लीला से लोगों को यह संदेश दिया कि प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का कर्त्तव्य है। वास्तव में प्रकृति की रक्षा करना खुद की रक्षा करना ही है। आज हम भगवान की लीला के पीछे छिपे संदेश को भूलकर प्रकृति का विनाश करने पर तुले है। उसी का नतीजा है कि आज तरह-तरह की प्राकृतिक विपदाओं का हमें सामना करना पड रहा है। गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग लगाए गए और भजनों पर भक्त घंटों झूमते रहे।