हैल्थ एवं वेलनेस केंद्रों पर गुणवत्तापरक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लैपटॉप वितरण

यूपी – हापुड़ गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र धौलाना के लिए कलैक्ट्रेट सभागार में “आयुष्मान भारत कार्यक्रम” के अंतर्गत संचालित हैल्थ एवं वेलनेस केंद्रों पर गुणवत्तापरक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्रों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में गाजियाबाद के सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. जनरल वीके सिंह उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा नए व आधुनिक भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए हैल्थ एवं वेलनेस सेवाओं को बढ़ाने हेतु लेपटॉप वितरण बेहद लाभकारी साबित होंगे। प्रत्येक हैल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर अब 12 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिसका सार्थक लाभ क्षेत्र के जरूरतमंदों लोगों को हो सकेगा। देश व राज्य की भाजपा सरकार पूर्ण रूप से स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है जिसका लाभ देश की जनता को हो रहा है। इसके साथ ही उपस्थित सभागार में ही धौलाना क्षेत्र के संस्कार कॉलेज ऑफ इ. एंड टैक्नो., कृष्णा इ. ऑफ ऐजू. (गर्ल्स), कृष्णा इ. ऑफ लॉ., राजकीय पॉलिटेक्निक और राज्यकीय आई.टी.आई में 478 स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण किये गए।
  धौलाना ब्लॉक परिसर में अनेकों विकासात्मक कार्यक्रमों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। जिसमें मुख्यतः
●वेलनेस सेंटर का शिलान्यास
●शहीद स्तंभ, ओपन जिम और किंडर गार्डन का उद्घाटन
●वाटर हार्वेस्टिंग का उद्घाटन
●एन.आर.एल.एम. कक्ष का उद्घाटन
●पिंक टॉयलेट का शिलान्यास
●ए.डी.ओ. आवास का शिलान्यास
●पार्क एवं ब्लॉक पार्क का उद्घाटन
●प्रेरणा शॉप का उद्घाटन
●पंचायत घर के अतिरिक्त भवन उद्घाटन
इन सभी विकासम्य कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जनरल वीके सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धौलाना से भाजपा विधायक धर्मेश सिंह तोमर, जिलाधिकारी हापुड़ मेधा रूपम, ए.डी.एम. हापुड़, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, नरेश तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा उपस्थित रहे।