Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में श्रावण पुरूषोत्तम मास के अवसर पर सोमवार को श्रीमद् भागवत महाज्ञान यज्ञ सप्ताह का कलश यात्रा से शुभारम्भ हुआ। भागवत कथा महन्त नारायण गिरि महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली सन्त महामण्डल की अध्यक्षता मे मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग की उपस्थिति में पद्म श्री विभूषित तपस्वी सन्त राधारानी के कृपापात्र रामेश बाबा मान मन्दिर बरसाना के कृपापात्र कथा प्रवक्ता मुरलिका बरसाना के मुखारविन्द से कथा के प्रथम दिवस पर माहत्म्य कथा प्रथम दिवस कथा मध्यान्ह 2 बजे से 6 बजे तक चली।

प्रथम दिवस कथा विश्राम से पूर्व गुरुदेव का आशीर्वचन भी उपस्थित जनमानस को प्राप्त हुआ जिसमे मुख्य यजमान के पी गुप्ता सहित समस्त श्याम मंडल गाजियाबाद की उपस्थिति मे आज प्रथम दिवस कथा विश्राम हुआ। कथा का आयोजन श्याम मंडल गाजियाबाद द्वारा किया गया है जो कि 29 जुलाई तक चलने वाला है। 30 जुलाई को श्री श्याम वन्दना महोत्सव प्रसिद्ध भजन गायक नन्द किशोर शर्मा अहमदाबाद नंदू भाईया द्वारा श्याम वंदना कार्यक्रम होगा।