Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सत्येन्द्र सिंह को इस बार पुनः “लॉ ऑफ़ लेबर” एडवाइजर्स एसोसिएशन उप्र का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – नोएडा लॉ ऑफ़ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन उ. प्र. की प्रदेश कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक का आयोजन होटल उत्सव सेक्टर 77 नोएडा में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार सत्येन्द्र सिंह को इस बार पुनः एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। तत्पश्चात नई चुनी हुई कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर की कार्यकारिणी की घोषणा की।

प्रदेश कार्यकारिणी

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लेबर लॉ रिपोर्टर के एडिटर इन चीफ एच एल कुमार इस एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक होंगे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश गुप्ता, अरुण कुमार एवं अशोक श्रीवास्तव संरक्षक होंगे। वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार सत्येन्द्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आर सी माथुर चेयरमैन एवं आई एस वर्मा वाईस चेयरमैन होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एस एस उपाध्याय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आर के गौर, अरविन्द श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, अधिवक्ता वीरेन्द्र चौधरी को सचिव, निरंजन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, वी डी व्यास को सह कोषाध्यक्ष, योगेश कुमार एवं नीरज सिन्हा को संयुक्त सचिव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को सचिव – कानूनी, धर्मवीर सिंह को सचिव – संगठन, एवं जीतेन्द्र सिंह को सचिव समन्वय बनाया गया है।

गौतम बुद्ध नगर जिले में आशीष माथुर को अध्यक्ष, कमलेश कुमार को उपाध्यक्ष, रितेश वर्मा को सचिव, ओ पी व्यास को कोषाध्यक्ष, शुभ्रांशु शेखर एवं सुजीत सिन्हा को संयुक्त सचिव, अमित गौर एवं रमेश गोश्वामी को सचिव – कानूनी, आर आर सिंह को सचिव – संगठन एवं रोहताश वर्मा को सचिव समन्वय तथा नरेन्द्र सिंह को विशेष सदस्य बनाया गया है।

गाजियाबाद जिले में कौशल कुमार गोयल को अध्यक्ष, आर के पाल को उपाध्यक्ष, बृजमोहन सिंह को सचिव, राज सिंह को कोषाध्यक्ष, टी के वर्मा एवं धर्मपाल सिंह को संयुक्त सचिव, पुनीत गौर एवं विजय सिंह नेगी को सचिव – कानूनी, सुरेन्द्र प्रसाद यादव को सचिव – संगठन, अजित श्रीवास्तव को सचिव समन्वय तथा दमयंती देवी को विशेष सदस्य बनाया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने समस्त नई चुनी हुई कार्यकारिणी को बधाई दी तथा कहा की हम लोगों को बार और बेंच के मध्य सामंजस्य बनाकर कार्य करना होगा। हमारे किसी भी सदस्य का उत्पीड़न या किसी भी नियोक्ता, कारखाना मालिक एवं प्रतिष्ठान मालिक का यदि किसी भी सरकारी अधिकारी के द्वारा उत्पीड़न किया जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसके खिलाफ एसोसिएशन के माध्यम से कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना होगा की श्रमिकों के साथ भी कुछ अनुचित न हो तथा उनको सभी सुविधाएँ नियोक्ताओं के द्वारा प्रदान की जाएँ।

उन्होंने कहा हमें अपने यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करना होगा जिसके लिए उ प्र में अधिक से अधिक कारखाने लगें एवं उद्योगों को बढ़ावा मिले इस दिशा में कार्य करने की जरुरत है। सभी नियोक्ताओं को केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं रियायतों के विषय में उद्योगपतियों को जानकारी देना भी हमारा उत्तरदायित्व है।