यूपी – गाजियाबाद दीनदयाल पुरी नंद ग्राम विधानसभा साहिबाबाद में समाजवादी महिला सभा व क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ कुकृत्य के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। जिसमें महिलाओं ने मणिपुर सरकार के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करी और केंद्र सरकार से तत्काल दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की गई।
यह कैंडल मार्च दीनदयाल पुरी नंद ग्राम से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तक निकाला गया। जिसमें मुख्य रुप से समाजवादी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष ऋतु खन्ना योगेश्वरी गुज्जर मोहसीन खान शन्नो कुरेशी सोनी हेमलता विक्रांत पंडित अशोक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।







