Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेस ने उपवास कर निकाला कैंडल मार्च

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

मणिपुर की अमानवीय घटना के दोषियों को तुरंत फांसी दो : बिजेंद्र यादव

यूपी – गाजियाबाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृज लाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आव्हान पर 22 जुलाई 2023 को मणिपुर में हुई है अमानवीय घटना के विरोध जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व एक दिवसीय उपवास के बाद कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शनिवार 22 जुलाई को मणिपुर की अमानवीय घटना के विरोध में प्रातः 10:30 बजे से गांधी पार्क लोहिया नगर में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ो नेता व कार्यकर्ताओ के साथ मे उपवास किया गया। उपास लगातार कई घंटे चला सभी मे केंद्र और मणिपुर सरकार के विरुद्ध ज़बरदस्त आक्रोश था। जिसके बाद शाम 7:00 बजे कांग्रेस कमेटी कार्यालय से नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ तक जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में  कैंडल मार्च निकाला गया।

जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है उससे देश शर्मशार हो रहा है देश का मान सम्मान गिर रहा है केंद्र सरकार गूंगी बाहरी बानी हुई है ग्रह मंत्री घटना की ज़िम्मेदारी लेने के बजाए राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ हुई घटना के बाद पूरे देश का सर महिलाओ के सामने झुक गया है अब दोषियों को सज़ा देने में देर नही की जानी चहिय और दोषियों को अवलिम्ब फांसी दी जानी चहिए।

पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि मणिपुर की घटनाएं की दोषी मोदी सरकार है। प्रदेश सचिव नसीम खान और प्रदेश प्रवक्ता पवन दीक्षित ने संयुक्त रूप से कहा कि मणिपुर में तुरंत  सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए और ग्रह मंत्री को इसके लिये स्वम ज़िम्मेदारी लेनी चहिये। पूर्व मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत ने कहा कि आज के समय में महिलाएं सौच भी नही सकती थी कि महिलाओं को सरेआम रोड पर बिना वस्त्र घुमाया जाता है बलात्कार किया जाता है ये अमानवीय है भाजपा को शर्म आनी चाहिये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संगठन प्राभारी अमोल वशिष्ठ, पूर्व पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कांग्रेस नेता सलीम सैफी, मेयर प्रत्याशी लालमन पाल, लोनी नगर अध्यक्ष हाजी बी के मेजर, अहसान अली, पीसीसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, पीसीसी सदस्य राजाराम भारती, जिला उपाध्यक्ष हनीफ चीनी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सलमान मंसूरी, पुष्पेंद्र राठौर, एस एन राय, दिनेश प्रताप सिंह, शंकर ठाकुर, तरुण रावत, पूर्व पार्षद वीर सिंह जाटव, हुमायु बेग मिर्ज़ा, जिला महासचिव राजेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गैरा, कांग्रेस नेता धीरेंद्र ध्यानी, कांग्रेस नेता बाबुराम आर्या, सलमान, संजय शर्मा,  ब्रजेश कुमार मोदीनगर , सुनील रघुवंशी, प्रेमदत्त शर्मा, हरेन्द्र चौधरी एडवोकेट, राकेश पाल, जिला महासचिव देव चौधरी, साहिल अब्बासी , विनय बौद्ध, कादर, सब्बीर करैशी, रीना पांडेय, पवन दिक्षीत
प्रवक्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मौजूद रहे।