Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभास पार्टी ने स्वामी विवेकानंद जी की 122 वी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने स्वामी विवेकानंद जी की 122 वी पुण्यतिथि पर जगदीश नगर स्थित पार्टी कार्यालय सुभाषनी ऑफसेट पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और धर्म का डंका पूरे विश्व में मचा दिया, उन्होंने युवाओं को लोगों को शिक्षित करने और समाज सुधार के कामों में लगने के लिए प्रेरित किया।

श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय संयोजक सतेन्द्र यादव ने कहा स्वामी विवेकानंद एक मजबूत भारत का निर्माण करना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने युवाओं का आह्वान किया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रभावित होकर उन्हें अपना गुरु माना और सारी जिंदगी भारत माता को आजाद कराने मे अर्पित कर दी। उन्होंने कहा आज के युवा स्वामी जी की शिक्षा को अपनाकर अपना भविष्य व भारत का भविष्य सुंदर बना सकते हैं, स्वामी जी ने पूरा जीवन भारतीय संस्कृति और युवाओं के उत्थान में लगा दिया। स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि देते हुए अनिल सिन्हा ने कहा विवेकानंद ऐसी शख्सियत है जिनसे किसी भी परिस्थिति में संघर्ष किस प्रकार किया जाता है और अपने आप को कैसे आगे बढ़ाया जाता है सीखा जा सकता है, हमें अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाना चाहिए।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सुरेश यादव, मनोज कुमार शर्मा होदिया, सुजीत तिवारी, सुनील दत्त, प्रमोद श्रीवास्तव, आर.पी.शुक्ला, महेश पाण्डेय, संदीप कुमार, संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजेश यादव, अशोक शर्मा, जगदीश राय गोयल, दीपक कुमार, नसरुद्दीन, रिंकू, विकास, सोनू, गोपाल सिंह, हरीश शर्मा, विवेक उपस्थित रहे।