Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पटेल नगर शिव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गाजियाबाद के पटेल नगर शिव मंदिर में सर्वप्रथम गुरुमूर्ति एवं भगवान दत्तात्रेय का पूजन गुरु पूर्णिमा के मंत्रोच्चारण के साथ शुरू की गई।

गुरुरुर्विष्णुः गुरुदेवी महेश्वरः। गुरु: साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः

शिव मंदिर के महंत विजय गिरी महाराज ने सर्वप्रथम सर्वोपरि गुरु महाराज श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज पीठाचीश्वर श्री दूधेश्वर नाथ मठ, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा को सबेरे उनका दुधेश्वरनाथ मंदिर जाकर पूजन आरती किया एवं फुल माला पटका पहनाकर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कोटि-कोटि प्रणाम परम पिता परमात्मा को जिसने मुझे ऐसे दिव्य गुरु से मिलाया जिसका वर्णन शब्दों में करना मुश्किल है जो स्वयं ईश्वरीय प्रतिरूप है जिसके जन्म का उद्देश्य ही मानव कल्याण है जिसके द्वारा हजारों-लाखों लोगों को जीवन को सही दिशा दिखाई गई। ऐसे मेरे परम दिव्य गुरु महराज श्री महंत नारायण गिरि जी महराज को कोटि कोटि नमन। इस अवसर महंत विजय गिरी महाराज ने गुरु पूर्णिमा की महिमा को बताते हुए कहां गुरू आपकी आत्मा है, आपकी शक्ति है, आपकी ऊर्जा है। गुरू माध्यम है आपको अपने आप से मिलाने का। गुरू वो पुल है जो आपको नकारात्मक ऊर्जा से सकारात्मक ऊर्जा की और ले जाता है। हम पर अपने गुरु का आशीर्वाद चिरकाल तक बना रहे।

इस अवसर पर अर्जुन, साध्वी पूजा गिरि, अजय चोपड़ा , हिमाशु पाराशर, ममता, अभिषेक, रवि, वीरू, किशन कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश जाट सहित सभी भक्तो ने मिलकर गुरु पर्व धूम धाम से मनाया।