Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250913-WA0011
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा कवि नगर मंडल द्वारा अवंतिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कवि नगर मण्डल द्वारा अवंतिका में योगशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दुष्यंत पुण्डीर मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक सत्येन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल थे।

कार्यक्रम में योग गुरु विनय एवं विनीत गोयल ने लोगों को योग से होने वाले लाभों के विषय में अवगत करवाया तथा सभी योगासन के अलावा प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया की योग के फायदे ही फायदे हैं तथा कई बीमारियों का इलाज संभव है।
योग आसन शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। खेलो में भी योग का खास महत्व है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।

योग के तमाम फायदे हैं जैसे मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार, शरीर के आसन और एलाइनमेंट को ठीक करता है, बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है, आंतरिक अंग मजबूत करता है, अस्थमा का इलाज करता है, मधुमेह का इलाज करता है, दिल संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है, त्वचा के चमकने में मदद करता है, शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ावा देता है, एकाग्रता में सुधार, मन और विचार नियंत्रण में मदद करता है, चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाने के लिए मन शांत रखता है, तनाव कम करने में मदद करता है, रक्त परिसंचरण और मांसपेशियों के विश्राम में मदद करता है, वजन घटाना, चोट से संरक्षण करता है।
कार्यक्रम का संचालन अरुण त्यागी ने किया। पार्षद मनोज त्यागी की विशेष उपस्थिति रही।

इसके अलावा अवधेश कटियार, एच एन सिंह, सुनील मिश्रा , मनोज मिश्रा, जे पी प्रभाकर, मानसी सिंघल, रूबी त्यागी, रजनी चौहान, रिया, एस के अग्रवाल, भण्डारी, मनोज अग्रवाल, रीना त्यागी, बबिता सिंह, वाई एस सिंघल, राजीव सिंघल, मीनू शर्मा, निर्मल गुप्ता, प्रतिमा कटियार उपस्थित रहे।