राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने महिला पतंजलि योग समिति के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

यूपी – गाजियाबाद 21 जून 2023 दिन बुधवार को प्रातः 5 बजे से 7.30 बजे तक एसआरजी स्पोर्ट्स कंपलेक्स बम्हैटा में राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पंडित अशोक भारतीय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 180 देशों के प्रतिनिधियों के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ में योग के दौरान मौजूद रहें भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने देश को इसके लिए बधाई दी है।

संदीप त्यागी रसम ने योग कर स्वस्थ रहने पर प्रकाश डाला व गाजियाबाद नाम परिवर्तन के लिए सहयोग मांगते हुए कैलाश मानसरोवर मुक्ति हेतु उपस्थित जन को संकल्प कराया। सौरभ यादव ने कहा कि योग स्वास्थ्य के साथ ही व्यापार को भी बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।

महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी शशि श्रीवास्तव ने महिलाओं को आगे बढ़कर अपने परिवार के स्वास्थ्य लाभ हेतु पूरे परिवार सहित नियमित रूप से योग करने का निवेदन किया। वही योगाचार्य सुदर्शन देव शर्मा ने योग कराया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी सौरभ यादव महिला पतंजलि योग समिति से शशि श्रीवास्तव राष्ट्रीय व्यापार मंडल से पंडित अशोक भारतीय गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान संयोजक संदीप त्यागी रसम कुनाल गौस्वामी रोहित पाल सुमित यादव प्रेम यादव सीमा त्यागी कमला संजीव श्रीवास्तव हेमलता चौधरी उपस्थित रहे।