Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी की नगर निकाय चुनाव समीक्षा बैठक संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी -गाजियाबाद सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नगर निगम चुनाव से संबंधित एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रिया गुप्ता एवं नगर निगम पार्षद प्रत्याशियों के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा उत्तर प्रदेश के नगर निगम चुनाव में गाजियाबाद में पार्टी को किसी भी पद पर विजय बेशक प्राप्त नहीं हुई पर पार्टी का जनाधार जनता के बीच बड़ा है, पार्टी की मेयर प्रत्याशी ने पहली बार के मुकाबले इस बार दुगने से भी ज्यादा मत प्राप्त किए, पार्टी के कुछ पार्षद प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं आने वाले भविष्य में निश्चित ही गाजियाबाद नगर निगम में सुभाष पार्टी का बहुमत होगा और पार्टी का ही मेयर होगा।

समीक्षा बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी संयोजक सत्येंद्र यादव ने कहा की एक छोटा सा बीज अंकुरित हो चला है शीघ्र ही वह वृक्ष बनेगा और एक दिन वटवृक्ष बनकर पूरे भारत में फैल जाएगा। पार्टी का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और निरंतर लोगों का रुझान पार्टी की तरफ है हमें और ज्यादा मेहनत कर जनता के बीच जाना होगा और जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष उठाते रहना होगा, फिर आने वाला भविष्य सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी का ही होगा।
इस अवसर पर नगर निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को सम्मानित भी किया गया। समीक्षा बैठक में सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद देते हुए पार्टी के गाजियाबाद नगर निगम चुनाव प्रभारी बीएल बत्रा ने कहा सुभाषवादी पार्टी ने जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अपनी अमिट छाप जनता के हृदय में छोड़ी है, वोट भले ही कम मिले हैं पर क्षेत्र की जनता का प्यार और समर्थन अप्रत्याशित रूप से हमें प्राप्त हुआ है हम जनता जनार्दन के निर्णय को स्वीकार करते हैं और अपने प्रयास आगे जारी रखेंगे निश्चित ही जिले की ही नहीं प्रदेश और देश की जनता भी हम पर विश्वास करेगी और हम जनता के विश्वास पर पूरा उतरते हुए भविष्य में एक देशभक्त सरकार भारत में देंगे। समीक्षा बैठक को महानगर अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा वह समय दूर नहीं जब लोग यह कहेंगे कि इस बार सुभाषवादी सरकार।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार शर्मा होदिया, अनिल सिन्हा, दीपक वर्मा, अनिल मिश्रा, विनोद अकेला, सुनील दत्त, संतोष कुमार, गणेश दीक्षित, अशोक शर्मा, अजय श्रीवास्तव, रंजीत शर्मा, पवन सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, सुजीत तिवारी, रजनीश दुबे, संगीता दुबे, सुशील राय, प्रभा शंकर सिंह, अवधेश कुमार, कृष्ण मोहन झा, मनीष चौहान, दीपक प्रमुख, सुरेंद्र भारती, यती गिरी, रामबाबू सिंह, पिंटू यादव, कमल यादव, पन्नालाल, राम गणेश सिंह, दिनेश चंद्र माथुर, धीरेंद्र भदोरिया, गौरव कुमार, अनिल दुबे, ममता दुबे, आर पी शुक्ला, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित त्यागी, सियाराम यादव, राजेश यादव, दीनानाथ मिश्रा, प्रदीप तिवारी उपस्थित रहे।