Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मोदी सरकार के 9 साल केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने गिनाई उपलब्धियां

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सोमवार को भाजापा ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसी कड़ी में गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ हर प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है। 30 जून तक पूरे देश मे मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चलेगा।

जनरल वीके सिंह ने कहा पथ, आकार व दिशा बनाने में कई सदियां गुजर जाती है। लेकिन, पिछले नौ वर्षो में नरेन्द्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। गरीब कल्याण और गरीब सशक्तिकरण के लिए यह सरकार काम कर रही है। वंचितों को उनका अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री ने जंग छेड़ी है। सबका साथ सबका विश्वास के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए यह सरकार काम कर रही है। तकनीक में हमलोग पिछड़े हुए थे। नौ वर्षों में हम इस दिशा में काफी आगे बढ़ गए है। अब भारत की पहचान आत्मनिर्भर देश के रूप में होती है।

उन्होंने कहा 2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11वें नंबर पर था, आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगी। जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर। नए संसद भवन में आधुनिकता के साथ प्राचीन संस्कृति और पूरे देश के योगदान के योगदान की झलक। पहले की सरकार कहती थी एक रुपया केंद्र सरकार से भेजती थी तो लाभार्थी के पास 15 पैसे पहुंचते थे। जनधन खाता और तकनीक से अब पूरे एक रुपये पहुंच रहे हैं। पहले वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर आश्रित रहने वाले भारत ने मोदी के संकल्प से कोरोना में भारत ने दो वैक्सीन तैयार किए। 210 करोड़ टीके लगाए। 100 देशों में टीके भेजे गए। यह भारत की क्षमता और बदलती छवि का उदाहरण है। 12 करोड़ लोगों को नल से जल पहुंचाया गया, उज्ज्वला योजना के तहत 9.60 करोड़ गैस कनेक्शन, 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया जा रहा है, 11.90 करोड़ घरों में शौचालय बनाया गया, 50 करोड़ लोगों का आयुष्मान योजना कार्ड, 11 करोड़ किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिया जा रहा है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक मान्यता। 400 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य, 20 चल रही है। 68 वर्षों में 74 एयरपोर्ट बने थे, नौ वर्षों में 74 एयरपोर्ट और हेलीपैड बन गए हैं। तकनीक के क्षेत्र में 30 वर्षों में भारत को ड्रोन हब बनाना है। सड़क निर्माण में 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी। 2014 से पहले प्रतिदिन 12 किलोमीटर अब 37 किलोमीटर हाईवे बन रहा है। 2014 तक 90000 किलोमीटर हाईवे था नौ वर्षों में 53000 किलोमीटर तैयार।

जनरल वीके सिंह ने कहा 2014 तक 248 किलोमीटर मेट्रो लाइन नौ वर्षों 860 किलोमीटर तैयार। पांच शहरों की तुलना में 15 शहरों में यह सुविधा। भारत की विरासत को आगे ले जाने के लिए काम हो रहा है। इस वर्ष के अंत तक राम मंदिर बन जाएगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ नाथ धाम का विकास। पूर्वोत्तर के राज्यों का विकास हो रहा है। सबसे बड़ा सोलर प्लांट दो हजार मेगावाट से ज्यादा क्षमता का राजस्थान में लग रहा। अमृतकाल से शताब्दी वर्ष तक (वर्ष 2047 ) तक भारत विश्व गुरु बनेगा। इन्ही सभी योजनाओं के साथ साथ उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को बताया।


प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, विधानपरिषद सदस्य दिनेश गोयल, पूर्व मंत्री विधायक अतुल गर्ग, प्रदेश मंत्री महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, जय कमल अग्रवाल, संजीव चौधरी, चमन चौहान उपस्थित रहे।