दिल्ली – राजपुरोहित सन्त खेतेश्वर महाराज के शिष्य समाज के गुरुदेव अंनत विभूषित बाल ब्रह्मचारी ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठ ब्रह्मधाम आसोतरा तीर्थ के पीठाधिस्वीर संत श्री 1008 तुलछा राम महाराज का दिल्ली में वरिष्ठ समाज सेवी और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कान सिह रायगुर गुड़लाई वालो के निवास पर हुआ आगमन तो स्वागत में कान सिह गुड़लाई परिवार और समाज बन्धुओ ने भव्य स्वागत किया।
सन्त तुलछा राम महाराज के दिल्ली आगमन पर कान सिह गुड़लाई के निवास पर यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के राष्ट्रिय प्रमुख डॉ भैरु सिह मनणा सरवड़ी, उम्मेंद सिह सरवड़ी, डूंगर सिह किशनासर, बाबुलाल राजपुरोहित, नरपतसिंह राजपुरोहित, जबरसिंह, मुकनसिंह आलासन, पिंटु सुथार मीडिया प्रभारी श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर, भागीरथ सिह धिरदेशर, भैरु सिह सराणा, गुमान सिह बिसू , मगेन्द्र सिह कनोडिया, डॉ जोर सिह कनोडिया, प्रह्लाद सिह मादड़ी, देवी सिह मादड़ी, राजेंद्र सिह बुराड़ी सहित समाज बन्धुओ ने गुरुदेव का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव के आगमन के अवसर पर स्वागत सत्कार के साथ सभी आगुन्तको के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी कान सिह गुड़लाई परिवार की और से रखी गई और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और प्रातः गुरुदेव ने हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया।







