हापुड़ भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने संगठन की बैठक को किया संबोधित

यूपी – हापुड़ रविवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ विजय कुमार सिंह प्रीत विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित संगठन की बैठक में पहुंचे। जहां उन्होंने बीते 9 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में किये गए कार्यों के बारे में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से विस्तार में चर्चा की और सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के बारे में बताया। वही 30 मई से 30 जून तक आयोजित भारतीय जनता पार्टी के महासम्पर्क अभियान की तैयारियों पर वार्ता की। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हापुड़ विधायक विनयपाल आड़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्रभारी मयंक गोयल, पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर एवं पार्टी नेता, पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।