Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ऍम ऍम कॉलेज के प्राचार्य बनने पर संस्कार भारती ने डॉ दीपक अग्रवाल को किया सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद संस्कार भारती जनपद गाजियाबाद द्वारा संस्कार भारती के वरिष्ठ सदस्य डॉ दीपक अग्रवाल के ऍम ऍम कॉलेज मोदीनगर के प्राचार्य पद पर नियुक्त किये जाने पर उनके सम्मान मे एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमे संस्कार भारती के सदस्यों ने भाग लिया तथा ऍम ऍम कॉलेज मोदीनगर के प्राचार्य पद पर नियुक्त किये जाने पर उनको बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्कार भारती के ध्येय गीत से किया गया। इस अवसर पर जगवीर शर्मा जलज, दीपक अग्रवाल, महेश तायल, सुनील गोयल व डॉ निर्दोष अग्रवाल ने डॉ दीपक अग्रवाल को सम्मान प्रतीक भेट किया। पुनीत कृष्णा अग्रवाल, विवेक सिंघल, नितिन तायल , अभिषेक गर्ग, मनोज सक्सेना ने शॉल उढ़ाकर डॉ दीपक अग्रवाल का सम्मान किया। सौरभ गुप्ता, राकेश सिंघल, कुशाग्र  बिंदल, मुकेश कुमार, अशोक अग्रवाल ने माल्या अर्पण किया। इस अवसर पर डॉ दीपक अग्रवाल की धर्म पत्नी सारिका अग्रवाल का स्वागत वर्षा गुप्ता, शालिनी गोयल, रीमा अग्रवाल, नीरज गुप्ता, सारिका व रश्मि ने किया।

कार्यक्रम में डॉ दीपक अग्रवाल ने अपने अनुभवों को साझा किया तथा छात्र हित व समाज के लिए कार्य करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में जगवीर शर्मा जलज व वर्षा गुप्ता ने डॉ दीपक अग्रवाल के सम्मान में काव्य पाठ भी किया।  कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गीत- वंदे मातरम का गायन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ध्रुव, कार्तिक, पार्थ, अर्जुन, रिद्धि, ख़ुशी एवं परिधि इत्यादि का विशेष योगदान रहा मंच संचालन विवेक सिंघल ने किया।