भाजपा के 67 पार्षदों के साथ भाजपा की सुनीता दयाल बनी गाजियाबाद की महापौर



यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में गाजियाबाद नगर निगम महापौर पद भाजपा की सुनीता दयाल ने 287656 मतों से जीत हासिल कर ली। उन्होंने बसपा की निसारा खान को हराया। गाजियाबाद महापौर पद पर आज तक के इतिहास में भाजपा का ही नगर निगम पर कब्जा है।



इसके साथ ही गाजियाबाद नगर निगम पार्षद के चुनाव में भाजपा के 67, सपा 5, बसपा 4, कांग्रेस 3, आप 3 और 16 निर्दलीय पार्षदों ने जीत हासिल की।

इसके अलावा मोदीनगर नगर पालिका परिषद में भाजपा के विनोद जाटव वैशाली ने 46 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की। उन्होंने बसपा के जगमोहन को हराया है। लोनी नगर पालिका परिषद में रालोद सपा गठबंधन की प्रत्याशी रंजीता मनोज धामा ने 18 हजार से ज्यादा मतों से भाजपा की पुष्पा को हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। मुरादनगर नगर पालिका में बसपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक वहाब चौधरी की पत्नी छम्मी चौधरी ने 1390 मतों से निर्दलीय रेखा अरोड़ा को हराया। खोड़ा मकनपुर में निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की पत्नी मोहिनी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी रीना भाटी को हराया है। सपा के अनिल त्यागी ने निवाड़ी नगर पंचायत में जीत दर्ज की, वहीं पतला में रालोद प्रत्याशी रीता चौधरी ने जीत दर्ज की। फरीदनगर में आजाद समाज पार्टी की रेशमा और डासना नगर पंचायत में बसपा की बागे जहां ने जीत दर्ज करने में सफलता प्राप्त की।